मेरे शुभचिंतक और समालोचक जिनके विश्वास एवं संबल पर मैं यहाँ लिख पा रहा हूँ!

‘यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतना घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : डॉ. पुरुषोत्तम मीणा, 098750-66111
Showing posts with label सभा. Show all posts
Showing posts with label सभा. Show all posts

Wednesday, August 17, 2011

विषय : 18 अगस्त को भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) द्वारा जयपुर में रैली एवं सभा का आयोजन|


भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास)

जिला शाखा : जयपुर (राजस्थान)

-: प्रेस नोट :-

विषय : 18 अगस्त को भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) द्वारा जयपुर में रैली एवं सभा का आयोजन|

जयपुर| वर्ष 1993 में स्थापित और 1994 से भारत सरकार अधीन दिल्ली से पंजीबद्ध ‘भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास)’ के देश के 18 राज्यों में सेवारत पांच हजार से अधिक आजीवन सदस्यों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम मीणा के नेतृत्व में 18 अगस्त, को 12 बजे  गवर्नमण्ट होस्टल के सामने स्थित शहीद स्मारक से चौमू हाऊस सर्किल होते हुए, स्टेच्यू सर्किल तक रैली निकाली जायेगी जो स्टेच्यू सर्किल के पास स्थित उद्योग मैदान में सभा में बदल जायेगी|

रैली एवं सभा में भारत सरकार द्वारा अन्ना हजारे को जन लोकपाल बिल लागू करने के पक्ष में अनशन नहीं करने देने और नागरिकों के मूल अधिकारों तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानव अधिकारों का सरकार द्वारा हनन किये जाने के विरुद्ध आवाज उठायी जायेगी|

उपरोक्त के अलावा संस्थान की ओर से सभा के दौरान देश में व्याप्त प्रशासनिक कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, अत्याचार, मिलावट, गैर-बराबरी और तानाशाही के कारणों तथा उनके निवारणों पर भी प्रकाश डाला जायेगा| सभा के दौरान इस संस्थान की ओर से आम लोगों के बीच देशहित में लिये जाने वाले निर्णयों पर प्रस्ताव पारित कर, उन्हें भारत सरकार से लागू करने की मांग की जायेगी|

भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) की रैली के संयोजक तथा बास के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज सोनी और रैली के संचालक संदीप सोगानी के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम मीणा, उपाध्यक्ष प्रहलाद चन्दानी व जानकी मीणा, महासचिव सुमेर सिंह व मो. इकबाल, कोषाध्यक्ष तरुण चावड़ा, सचिव गजेन्द्र शर्मा, उप कोषाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद शर्मा, सहायक कोषाध्यक्ष मधु सूदन जिन्दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश सलाहकार धीरेन्द्र सिंह, पंकज सत्तावत, सुनील सोनी, राजेश अत्री, पंकज बरड़िया, संदीप सोनी, मिथलेश खण्डेलवाल, संदीप बरड़िया, हेमराज सराफ, मुकेश थदानी, शीतल राठौड़ (महारानी कॉलोज की निवर्तमान अध्यक्षा), धीरज कौशिक, योगिता पाराशर, भावना सत्तावत, दीपक सोनी, मनोज चांडक, धनेश सोनी, दिनेश जैन आदि ने बास के सभी नये-पुराने सदस्यों, कार्यकर्ताओं, अन्वेषकों और पदाधिकारियों से तथा इंसाफ पसन्द स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि बास की रैली में समय पर शामिल होकर रैली को सफल बनाने का कष्ट करें|

(पृथ्वीराज सोनी)
जिलाध्यक्ष-जयपुर